फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

6 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 24 Mar 2019 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
6 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
6 करोड़ की धोखाधड़ी में दो
विज्ञापन

बिल्डरों समेत 4 पर रिपोर्ट
- सेना के पूर्व अधिकारी से निवेश कराने पर नाम पर हड़पी रकम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी व एचएएल के पूर्व प्रबंध निदेशक से 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो बिल्डरों समेत 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने म्यूचुअल फंड में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। इसके बाद उन्होंने मूल राशि नहीं लौटाई।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा निवासी जेएन भंडारी (91) वायु सेना में विंग कमांडर के रूप में सेवा कर चुके हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) के एमडी के रूप में भी काम किया था। आरोप है कि साल 2013 में सेक्टर-18 स्थित इंडियाबुल्स फर्म के आरएम अरुण कुमार से उनका संपर्क हुआ। अरुण ने उन्हें कुछ राशि निवेश करने की सलाह दी और कहा कि हर महीने 30 फीसदी रिटर्न भी मिलेगा। उनके पास ऐसी दो पार्टी हैं। कुछ दिन बाद अरुण अंजलि बिल्डकॉन ग्रुप के चेयरमैन मुकेश कुमार राय व गार्डेनिया ग्रुप के चेयरमैन मनोज कुमार राय और उनके एक सहयोगी संजीव कुमार को लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि चारों ने म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का दावा करते हुए कहा कि 30 फीसदी रिटर्न में कुछ समय लगा तो 5 फीसदी पेनाल्टी भी दी जाएगी। इसके बाद जेएन भंडारी झांसे में आ गए और बिल्डरों के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर लिए। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग समय पर करीब 6 करोड़ रुपये ले लिए। कुछ दिन तक कुछ पैसा दिया गया, लेकिन बाद में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

जेएन भंडारी ने रिपोर्ट में कहा कि इसी बीच वह बीमार हो गए। उन्हें इलाज कराने बेटे के पास विदेश जाना पड़ा। वह 5 साल से भी अधिक समय तक काफी बीमार रहे। ठीक होने पर वर्ष 2018 के अंत में वे भारत लौट आए। इस कारण वह अपना पैसा भी नहीं मांग पाए। उन्होंने थाना सेक्टर-20 में शिकायत के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। अंत में उन्हें अदालत की शरण में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना सेक्टर-20 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह चौहान का कहना है कि अदालत के आदेश पर दो बिल्डरों समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed