फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, एसआई जख्मी

मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, एसआई जख्मी

Sun, 24 Mar 2019 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, एसआई जख्मी
दिल्ली-बागपत के लिए भी महत्वपूर्ण
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, एसआई जख्मी
स्विफ्ट कार में सवार थे बदमाश, दो गिरफ्तार व दो फरार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान संदीप उर्फ लीलू निवासी गाजीपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके गर्दन पर गोली लगी है। वहीं, मुठभेड़ में उपनिरीक्षक रंजीत यादव भी जख्मी हो गए। पुलिस ने संदीप और उसके साथी राजेश उर्फ अनुज निवासी चांदीनगर, गांव गढ़ी कंजरी, बागपत को मौके से गिरफ्तार किया है। जबकि दो बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने कार, एक पिस्टल और चार डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। एसपी देहात विनीत जायसवाल के मुताबिक, बदमाशों पर कई केस दर्ज हैं। मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिरोह के बदमाश सफेद स्विफ्ट में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान की टीम ने साइट सी औद्योगिक क्षेत्र शनि मंदिर के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग की। इसमें उपनिरीक्षक रंजीत गोली लगने से जख्मी हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली संदीप के गर्दन में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच कर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


इतिहास खंगाल रही पुलिस
पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश क्षेत्र में सक्रिय गिरोह के बदमाश है। गिरोह ने क्षेत्र में राहगीरों को लिफ्ट आदि देकर लूट की वारदात की हैं। आरोपी राहगीरों को एटीएम बूथ पर ले जाकर डेबिट कार्ड से रुपये निकलवाते हैं। हालांकि, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पुष्टि करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed