फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जानवर के हमले से नही हुई महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज

जानवर के हमले से नही हुई महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज

Sun, 10 Mar 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
जानवर के हमले से नही हुई महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज
जानवर के हमले से नहीं हुई महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सदमे से मौत, दुष्कर्म में विफल होने पर हत्या का आरोप
- धनसियां में मुर्गी फार्म के पास वन विभाग ने पिंजरा लगा बढ़ाई गश्त, नहीं फंसा कोई जानवर
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। क्षेत्र के गांव में शुक्रवार शाम पशुओं का चारा लेने गई महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका के पति ने दुष्कर्म में विफल होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, जंगली जानवर की सूचना के बाद रातभर वन विभाग व पुलिस टीम ने पिंजरा लगाकर गश्त की। लेकिन कोई जानवर नजर नहीं आया। कुछ स्थानों से पुलिस को झूठी सूचनाएं मिली।
जेवर कोतवाली के गांव निवासी महिला शुक्रवार शाम खेत से पशुओं का चारा लेने गई थी। पड़ोसियों ने उसके घायलावस्था में खेत पर पड़े होने की सूचना परिजनों को दी थी। परिजन ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जंगली जानवर का हमला बताया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सदमे के बाद ब्रेन हेमरेज से होने की बात सामने आई। इस पर महिला के पति ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मुर्गों की मौत के बाद वन अधिकारी और पुलिस अलर्ट
धनसियां गांव स्थित मुर्गी फार्म में जंगली जानवर के हमले से 300 मुर्गों की मौत के बाद वन विभाग और पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। जानवर को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा भी सुबह खाली मिला। वन क्षेत्र अधिकारी शीतल पवार ने बताया कि ग्रामीणों में कई अफवाहें फैली हैं। कई जगह से तेंदुआ दिखने की झूठी सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टर्माटम में मौत की वजह जंगली जानवर का हमला नहीं है और न ही दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही घटना के खुलासे की उम्मीद है।
- सुरेंद्र भाटी, जेवर कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed