{"_id":"5bef3988bdec226993579556","slug":"91542404488-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने छात्रा से की छेड़खानी
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में दसवीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा जब ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में छेड़छाड़ की घटना की। छात्रा के विरोध करने पर युवक भाग गया। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली सेक्टर-49 निवासी 15 वर्षीस किशोरी दोपहर करीब 2 बजे ट्यूशन से घर लौट रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के विरोध करने और चिल्लाने पर युवक वहां से भाग निकला। छात्रा युवक को नहीं जानती है। उसने घर पहुंचकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
कमरे से लैपटॉप, मोबाइल चोरी
नोएडा। मामूरा में एक कमरे से दो लैपटॉप, दो मोबाइल और पर्स चोरी हो गए। चोर खिड़की से हाथ डालकर कमरे की कुंडी खोल अंदर दाखिल हुए थे। पीड़ित ने कोतवाली फेज थ्री में मामले की शिकायत की है। मूलरूप से बिजनौर निवासी महेश सिंह सेक्टर-66 मामूरा में रूममेट सौरभ के साथ रहते हैं। दोनों सेक्टर-62 स्थित एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह दोनों बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर सोए थे। महेश के मुताबिक, पर्स में 3200, एटीएम कार्ड और जरूरी कागज थे।