फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फेसबुक पर अश्लील वी डियो डाली

फेसबुक पर अश्लील वी डियो डाली

Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर अश्लील वी डियो डाली

विज्ञापन
युवती के फेसबुक पर अश्लील लिंक भेजा, मामला दर्ज
नोएडा। सेक्टर 45 में रहने वाली एक युवती के फेसबुक अकाउंट पर पिछले तीन दिन से अश्लील वीडियो और पॉर्न वेबसाइट के लिंक भेजने का मामला सामने आया है। काम में व्यस्त होने की वजह से वह अकाउंट चेक नहीं कर पा रही थी। रिश्तेदारों ने युवती को सूचना दी। सेक्टर 39 कोतवाली में पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करजांच शुरू कर दी है। ब्यूरो



दो लैपटॉप और नकदी लेकर नौकरानी फरार
नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के चौड़ा गांव में एक इंजीनियर के घर से दो लैपटॉप और 13 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी एस के सहाय चौड़ा गांव में किराये पर रहते हैं। वह नोएडा की आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। दो माह पहले साक्षी नाम कीएक युवती को काम पर रखा था। वह खाना पकाती थी साथ ही साफ सफाई करती थी। बुधवार को इंजीनियर ने कहा कि वह काम खत्म कर ताला लगाकर चली जाए। वहीं, शाम को जब वह घर पहुंचे तो कमरे पर ताला लगा था। अंदर घुसे तो देखा कि कमरे में रखे दो लैपटॉप गायब थे। अलमारी से 13 हजार रुपये भी गायब थे। सहायिका को फोन करने वह बंद मिला। उसके घर जाने पर पता चला कि वह कमरा खाली कर कही चली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed