{"_id":"5b68a0ed4f1c1bde6d8b6a2e","slug":"91533583597-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों से बंदूक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों से बंदूक बरामद
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक
के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। फेज-थ्री पुलिस ने घरों में चोरी करने वालेऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो घर बदल-बदलकर अपने ही क्षेत्र में चोरी करते थे। इनके कब्जे से चोरी के सामान के साथ चुराई गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। जिसे वह बदमाशों को बेचने की फिराक में थे। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फेज-थ्री पुलिस ने रविवार रात डी पार्क के पास से चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी की पहचान कासंगज निवासी विकास के रूप में हुई ह्रै, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। इन्होंने 20 दिन पहले चोटपुर कॉलोनी के एक सुरक्षा गार्ड के घर से सामान और एक लाइसेंसी बंदूक चोरी की थी। हालांकि चोरों ने इस माल को बेचने के लिए किसी को डी पार्क के पास बुलाया था। आरोपियों के कब्जे से बंदूक और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। मौके से केवल दो ही लोग पकड़े जा सके। जबकि उनके साथी शाहरुख, सोनू और कमरूद्दीन मौका पाकर फरार हो गए। सीओ राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी कॉलोनी में घर बदल-बदल कर आसपास में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अब तक करीब 12 मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ब्यूरो