फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अनाजमड़ी में गेहूं के कट्टों में लगी आग, 300 कट्टे आग में जले

अनाजमड़ी में गेहूं के कट्टों में लगी आग, 300 कट्टे आग में जले

Mon, 16 Apr 2018 05:31 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
अनाजमड़ी में गेहूं के कट्टों में लगी आग, 300 कट्टे आग में जले
अनाज मंडी में खाली कट्टों में लगी आग, तीन सौ कट्टे जले
विज्ञापन


गुरुग्राम-अलवर रोड स्थित अनाज मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेहूं के कट्टों में अचानक आग फैल गई। आग लगते देख तुरंत आढ़तियों, पल्लेदारों और मजदूरों ने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटों एवं तेज गर्मी के कारण वह आग पर काबू नहीं पा सके। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में लगभग 300 कट्टों का खाली बारदाना तथा कुछ गेहूं जल गया।
इस समय अनाज मंडी में किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद चल रही है। मंडी में से गेहूं का उठान सही तरह से न होने से खुले आसमान के नीचे गेहूं से भरे हजारों कट्टे पड़े हुए हैं। सोमवार को दोपहर करीब सवा दो बजे मंडी में गेहूं के कुछ कट्टों में आग की लपटें उठती दिखाई दी। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। वहां पर काम कर रहे मजदूरों एवं कर्मचारियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पा सके। सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारी अनाज मंडी पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने से गेहूं के लगभग 300 खाली कट्टे जल गए। जबकि कुछ कट्टे गेहूं सहित जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

- बड़ा हादसा होने से टला
अनाज मंडी में सही उठान न होने के कारण गेहूं से भरे हजारों कट्टे खुले आसमान में पड़े हुए हैं। यदि समय पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू नहीं पाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
व्यापार मंडल के प्रधान मित्रसैन आर्य ने बताया कि आग लगने से गेहूं के तीन सौ खाली कट्टे जले हैं। जबकि कुछ कट्टे गेहूं से भरे हुए जले हैं। शुक्त्रस् है कि फायर ब्रिगेड़ के कर्मचारियों ने समय पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
चित्रऱ्- अनाज मंडी में गेहूं के कट्टों में लगी आग को बुझाने अनाज मंडी में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
- आग लगने से जले हुए गेहूं के खाली कट्टे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed