फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नकली नोट--ठगी

नकली नोट--ठगी

Sat, 17 Nov 2018 03:12 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट--ठगी
हेडिंग: बैंकों के बाहर बुजुर्गों को थमा देते थे नकली नोट
विज्ञापन

सबहेड: सेक्टर-20 में एचडीएफसी बैंक के बाहर से तीन आरोपी गिरफ्तार
सौ-सौ की गड्डी दिखाकर पांच सौ या दो हजार के नोट लेते थे
हाल ही में रिटायर्ड सेना के अधिकारी से ठगे थे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बैंकों के बाहर बुजुर्गों को नकली नोटों की गड्डी देकर ठगने वाली तीन बदमाशों को पुलिस ने सेक्टर-20 में एचडीएफसी बैंक के बाहर से गिरफ्तार किया है। ठग बैंकों के बाहर सौ-सौ की नकली नोटों की गड्डी लेकर खड़े रहते थे और किसी बुजुर्ग को विश्वास में लेकर यह गड्डी उन्हें थमाकर पांच-पांच सौ या दो हजार के नोट ले लेते थे। आरोपियों ने हाल ही में सेक्टर-62 निवासी सेना से रिटायर्ड अधिकारी को झांसे में लिया था। ठगों की पहचान आबिद उर्फ सचिन, राकेश कुमार और राम पुकार राय के रूप में हुई है। तीनों बिहार निवासी है और न्यू अशोक नगर, दिल्ली में किराये पर रहते हैं।

कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि आरोपी बैंकों के बाहर खड़े रहकर जब भी कोई बुजुर्ग अकेले बैंक से पैसे निकालकर आते थे तो उन्हें रोक लेते थे। आरोपी सौ-सौ की गड्डियां दिखाते थे। इन गड्डियों में ऊपर-नीचे असली और बाकी नकली नोट होते थे। आरोपी बुजुर्ग झांसे में लेकर कहते थे कि उनका यहां बैंक में कोई खाता नहीं है। ये पैसे कहीं से लेकर आए हैं। अगर सौ की गड्डी के बदले बड़े नोट बदल दो तो ले जाने में आसानी होगी। इसके बाद नकली नोट की गड्डी उन्हें थमाकर असली नोट लेते थे। कभी-कभी ठग बुजुर्गों को झांसे में लेकर नोट के बदले अंगूठी या सोने की चेन ठग लेते थे। सोने के जेवर की कीमत से अधिक रुपये मिलने पर बुजुर्ग लालच में आकर ठगे जाते रहे। तीनों पहले भी जयपुर और नोएडा से जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed