{"_id":"5b6af6fc4f1c1bed238b54fe","slug":"81533736700-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की छात्रा के अपहरण का आरोप 12वीं के छात्र पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं की छात्रा के अपहरण का आरोप 12वीं के छात्र पर
Updated Wed, 08 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं के छात्र पर लगा छात्रा के अपहरण का आरोप
नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली में एक अधिवक्ता ने बेटी के अपहरण का आरोप उसके स्कूल के 12वीं के छात्र पर लगाया है। पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता की बेटी नोएडा के एक नामचीन स्कूल में कक्षा-10 की छात्रा है। मंगलवार को छात्रा स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित सेक्टर-39 कोतवाली पहुंचे। उन्होंने स्कूल के ही 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र पर अपहरण का आरोप लगाया। फिलहाल, मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन गुमशुदगी दर्ज करके आरोपी छात्र के घर जाकर पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस 12वीं के छात्र की लोकेशन तलाश रही है। ब्यूरो