फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सुरजीवन हैल्थ रिसोर्ट के पूर्व प्रबंधक पर धोखधड़ी करने का आरोप

सुरजीवन हैल्थ रिसोर्ट के पूर्व प्रबंधक पर धोखधड़ी करने का आरोप

Fri, 06 Jul 2018 08:00 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
सुरजीवन हैल्थ रिसोर्ट के पूर्व प्रबंधक पर धोखधड़ी करने का आरोप
पूर्व प्रबंधक पर साढ़े सात लाख की हेराफेरी की शिकायत दर्ज
विज्ञापन

तावडू। तावडू-मोहम्मदपुर रोड पर गांव बिस्सर के पास स्थित एक रिजॉर्ट के पूर्व प्रबंधक द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिसोर्ट के निदेशक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

सुरजीवन हेल्थ रिजॉर्ट के निदेशक देवन श्रीवासत्व निवासी वसंत कुंज दिल्ली ने बताया कि 11 फरवरी को रिजॉर्ट में प्रॉक्टर व गैंबल जीलेट पावर प्लॉट कंपनी रेवाड़ी की फैमिली डे पिकनिक हुई थी। इसके लिए साहिम डिजाइन कंपनी की ओर से 7 लाख 80 हजार 250 रुपये का भुगतान आरोपी प्रबंधक को कर दिया गया। जबकि आरोपी द्वारा उसे बताया गया कि कंपनी ने उक्त राशि का भुगतान नहीं किया है। उपरोक्त पिकनिक कार्यक्रम आरोपी पूर्व प्रबंधक द्वारा ही बुक किया गया था। 5 फरवरी को आरोपी रिजॉर्ट की नौकरी छोड़कर चला गया। बाद में जब रिजॉर्ट का लेखा-जोखा चेक किया गया तो सामने आया कि पिकनिक की उपरोक्त बकाया राशि कंपनी द्वारा पहले ही आरोपी पूर्व प्रबंधक को दी जा चुकी है। पुलिस ने पीड़ित निदेशक के बयान पर आरोपी अनिल वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed