फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10. सरपंच पर बुजुर्ग महिला व उसकी पुत्र वधूयों के साथ मारपीट करने का आरोप

10. सरपंच पर बुजुर्ग महिला व उसकी पुत्र वधूयों के साथ मारपीट करने का आरोप

Thu, 17 May 2018 06:12 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
10. सरपंच पर बुजुर्ग महिला व उसकी पुत्र वधूयों के साथ मारपीट करने का आरोप
सरपंच पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव सालाका में सरपंच पक्ष के सात लोगों द्वारा एक वृद्घा व उसकी बहुओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल महिलाओं को नूंह में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सरपंच सहित सात नामजद के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता रसीदन (70) निवासी गांव सालाका थाना तावडू ने बताया कि सरपंच सुमेर व कासम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी का आरोप बेवजह उसके पुत्र इरशाद पर लगा दिया गया जबकि सरपंच व कासम के बीच हुई कहासुनी से उसके बेटे का कोई लेना देना नहीं है। आरोप है कि इसी रंजिश के कारण आरोपी लाठी-डंडों के साथ उसकी छत पर आ गए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर जब उसकी बहू मिसकीना व परवीना उसे बचाने आईं तो उन्हें भी मारा पीटा गया। आरोप है कि उसके घर में रखे सामान को भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उमर मोहम्मद, सहतल, सैफ अली, अजरूदीन, ताहिर, शमशाद व सुमेर खान सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed