{"_id":"5cd21010bdec2207626c39f3","slug":"71557270544-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 50 झुग्गियां और 10 बकरियां जलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग से 50 झुग्गियां और 10 बकरियां जलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आग से 50 झुग्गियां और 10 बकरियां जलीं
राजकीय आयुर्विज्ञान अस्पताल के पास हुई आगजनी, कई परिवारों के सामान जले, बकरी खोलते समय दो लोगों के हाथ झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान अस्पताल के पास मंगलवार दोपहर झुग्गी में आग लग गई। देखते ही देखते आग एक के बाद एक दूसरी झुग्गियों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। उनके साथ साथ लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। बावजूद 50 से अधिक झुग्गियां, उसमें रखा सामान और दस बकरियां आग में जल गईं। वहीं, बकरियों को खोलने के प्रयास में दो युवकों के हाथ भी झुलस गए। एफएसओ ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे आग लगी थी। शुरुआत में दो दमकल वाहन भेजे गए। लेकिन आग बढ़ गई। फिर पांच दमकल वाहन और भेजे गए। शाम छह बजे तक आग बुझाने के प्रयास में लोग जुटे रहे। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
चूल्हे या बीड़ी से आग की आशंका
एफएसओ ने बताया कि दोपहर के समय पहले एक झोपड़ी में आग लगने की जानकारी मिली। आशंका है कि खाना बनाने के लिए जलाए गए चूल्हे से निकली चिंगारी या फिर बीड़ी की चिंगारी से आग लगी। आग पहले एक झोपड़ी में लगी। फिर अन्य तक फैल गई।