फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दहेज हत्या का मामला

दहेज हत्या का मामला

Sat, 29 Dec 2018 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या का मामला
हरदोई के लिए उपयोगी....
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
नोएडा। भूड़ा नंगला गांव में अक्तूबर में हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता का आरोप है कि दामाद ने छोटी बेटी की शादी अपने छोटे भाई से करने को कहा था। लेकिन मना करने पर दामाद व उनके भाइयों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। घटना 9 अक्तूबर 2018 की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति तेजेंद्र सोलंकी, देवर, भोलू, अन्नू और पंचू के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से हरदोई निवासी पीड़ित जयवीर सिंह ने 10 साल पहले अपनी बड़ी बेटी नीतू की शादी तेजेंद्र सोलंकी से की थी। शादी के बाद तेजेंद्र, नीतू और अपने तीन भाइयों के साथ नोएडा के ग्राम भूड़ा में आकर रहने लगा। जयवीर सिंह का आरोप है कि तेजेंद्र शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों पर नीतू से मारपीट करने लगा। इस दौरान नीतू के चार बच्चे हुए। जयवीर ने बताया कि जनवरी 2018 से तेजेंद्र, उनकी छोटी बेटी मीना की शादी अपने छोटे भाई भोलू से कराने की जिद करने लगा। इस पर नीतू ने शादी कराने से मना कर दिया था। इसके बाद उसकी बेटी की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed