फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डिप्टी बैंक मैनेजर समेत दो से 36 हजार रुपये की ठगी

डिप्टी बैंक मैनेजर समेत दो से 36 हजार रुपये की ठगी

Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी बैंक मैनेजर समेत दो से 36 हजार रुपये की ठगी
हेडिंग: साइबर ठगों ने उड़ाए दो खातों से 36 हजार रुपये
विज्ञापन

एक का क्रेडिट कार्ड क्लोन कर किया ट्रांजक्शन, महिला को कॉल कर उड़ाए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। डिप्टी बैंक मैनेजर और एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर डेल्टा-1 निवासी मैनेजर का क्रेडिट कार्ड क्लोन कर 15 हजार रुपये और तुगलपुर निवासी महिला को कॉल कर डेबिट कार्ड बंद होने का डर दिखा खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि सूरजपुर पुलिस प्रबंधक की शिकायत नहीं मिलने की बात कही है।

सेक्टर डेल्टा-1 निवासी अभय बिश्नोई दिल्ली स्थित स्टेट बैंक की शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि 21 नवंबर को उनके मोबाइल पर बैंक का एसएमएस आया। इससे उन्हें पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर 5 हजार रुपये निकालने का एक और एसएमएस आ गया। पड़ताल में पता चला कि इनमें से एक ट्रांजेक्शन कारपोरेशन बैंक के एटीएम और दूसरी बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से की गई है। उनके क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर ठगी की गई है। इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल कर अपना कार्ड ब्लॉक करा दिया। इधर, तुगलपुर गांव निवासी ऊषा देवी ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि 8 दिसंबर की दोपहर उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने उनसे कहा कि वह केनरा बैंक से बोल रहा है। उनका डेबिट कार्ड बंद हो जाएगा। नवीनीकरण के नाम पर आरोपी ने महिला से ओटीपी आदि पूछकर खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed