{"_id":"5b16cc574f1c1bb0318b542c","slug":"71528220759-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से आरोपी को किया गिरफ्तार तो पुलिस पर ही दाग दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से आरोपी को किया गिरफ्तार तो पुलिस पर ही दाग दी गोली
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
घर से आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने चलाई गोली
क्रॉसर..
- आरोपी को छुड़ाने में रहे कामयाब, हादसे में बाल-बाल बचा पुलिसकर्मी
- एक नामजद सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नूंह। गांव गोलपुरी में सोमवार शाम घर से आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिस टीम पर परिजनों ने गोली चला दी और वह आरोपी को छुड़ाने में कामयाब रहे। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने एक नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच चल रही है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
सिटी चौकी में तैनात एएसआई आबिद हुसैन ने शिकायत दी कि हाकम पुत्र नब्बा निवासी गोलपुरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 211, 467 व 468 सहित कई अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह सोमवार शाम करीब 6 बजे अपने दो, तीन पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी हाकम पुत्र नब्बा को गिरफ्तार करने के लिए गांव गोलपुरी गया था। वहां पहुंच कर उसने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही वह आरोपी को गिरफ्तार कर वहां से चलने लगा तो उसके परिजनों ने उसे रोक लिया। उसे रोकने वालों में उसका बेटा जहीर पुत्र हाकम सहित 5/6 अन्य लोग भी शामिल थे। सभी आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और हाकम को उससे छुड़ा लिया और वहां से भगा दिया। इतना ही नहीं आरोपी जहीर भाग कर अपने घर के चौबारे में गया और वहां रखा हुआ देशी कट्टा निकाल कर ले आया। जहीर ने उसे जान से मारने की नीयत से देशी कट्टे से फायर किया। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जिस पर उसने मामले की शिकायत नूंह थाने में दी। नूंह थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जहीर तथा उसके परिवार के 5/6 अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास समेत आईपीसी की धारा 353, 186, 224, 225 के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। नूंह सिटी चौकी प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मौजूदा मामले में पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने के लिए फायर भी किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस बल के साथ छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।