फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नाबालिग छात्रा को दिल्ली ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग छात्रा को दिल्ली ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 20 Mar 2019 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा को दिल्ली ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
हेडिंग: किशोरी को दिल्ली ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बनाकर रखा, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
वारदात के बाद बेहोशी की हालत में उसके गांव के नजदीक फेंक गए
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12वीं की छात्रा को दो युवकों ने नशीला पदार्थ खिला दिया और दिल्ली ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। साथ ही, परिवार की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी के परिजन सोमवार को किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि विक्की व भोला वहां किसी बहाने से आए और किशोरी को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे कार में डालकर दिल्ली के करावल नगर ले गए, जहां दोनों ने सोमवार की रात किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह उसे बेहोशी की हालत में गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। परिजनों ने कोतवाली में भोला और विक्की के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। कोतवाल समरेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed