{"_id":"5c1fd90fbdec2256b421ed29","slug":"61545591055-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन गोदाम में मिले हरियाणा के 8562 कट्टे चावल, सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन गोदाम में मिले हरियाणा के 8562 कट्टे चावल, सीज
Mon, 24 Dec 2018 03:32 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर
ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Dec 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बंटने वाले राशन की कालाबाजारी बंद नहीं हो रही है। जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को साबौता गांव में राशन के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम में 8562 चावल के कट्टे मिले है। ज्यादातर कट्टों पर हरियाणा सरकार लिखा हुआ है। देर शाम तक जांच करने के बाद टीम ने गोदाम सीज कर दिया।
उप जिलाधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अप्रूवल के लिए डीएम को तहरीर भेज दी गई है। उन्होेंने बताया कि रविवार सुबह चावल की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। प्रशासन की टीम साबौता गांव पहुंची।
वहां एक दुकानदार के घर से एक गाड़ी से उतरते सरकारी चावल के 50 कट्टे पकड़े गए। टीम आरोपी और चावल से लदी गाड़ी को लेकर थाने पहुंची। जांच में कट्टों पर हरियाणा सरकार लिखा मिला। आरोपी ने बताया कि वह 17 रुपये किलों की दर से चावल जेवर स्थित सरकारी गोदाम से लेकर आया है।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस व तहसील की टीम ने गोदाम पर छापेमारी कर हरियाणा सरकार लिखे आठ हजार से अधिक कट्टे बरामद किये। अब विपणन विभाग सबौता निवासी दुकानदार व गोदाम के एसएमआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
साबौता गांव से सरकारी राशन की 50 चावल के कट्टे पकडे़ गए है। वहीं, जेवर स्थित गोदाम में 8,562 बोरे चावल पर हरियाणा सरकार का मार्का लगा है। दोनों जगह के बोरों के मिलान के बाद पर जांच कराई गई है। जांच पूरी न होने की वजह से गोदाम सील करा दिया गया है।-श्याम जीत शाही, नायब तहसीलदार