फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फर्जीवाड़ा-----------

फर्जीवाड़ा-----------

Tue, 18 Dec 2018 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा-----------
हेडिंग: मां के जीवित होने का फर्जी शपथ पत्र देकर कंपनी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी भाई, उसकी पत्नी व बेटे को मुंबई से किया गिरफ्तार
------------
285 करोड़ रुपये की संपत्ति का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। मां के जीवित होने का शपथ पत्र देकर मोमबत्ती कारोबारी बेटे ने कंपनी पर कब्जा जमाया और 29 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामले में आरोपी के भाई ने वर्ष 2011 में पुलिस व कोर्ट में शिकायत की थी। कोर्ट ने 1 दिसंबर को पुलिस को जांच के आदेश दिए। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मंगलवार को आरोपी भाई, उसकी पत्नी व बेटे को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में करीब 285 करोड़ रुपये की संपत्ति का यह मामला बताया जा रहा है। कंपनी का कारोबार नोएडा व मुंबई में है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15ए निवासी विजय गुप्ता ने मामले की शिकायत पुलिस और कोर्ट से की थी। आरोप है कि मां कमलेश रानी गुप्ता के नाम पर मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री है। इस पर चार भाइयों का बराबर हक है, लेकिन एक भाई सुनील गुप्ता ने पारिवारिक सदस्य व अन्य लोगों के सहयोग से फर्जी कागज बना लिए। यह कागज रजिस्ट्रार के यहां दिए गए जो कंपनी को अपने नाम हस्तांतरित करने के लिए थे। सुनील ने रजिस्ट्री ऑफिस में मां के जीवित होने का शपथ पत्र दिया। जबकि मां की मौत शपथ पत्र देने के सात दिन पहले ही हो गई थी। जिन दो गवाहों के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर हैं, वे भी अंतिम संस्कार में शामिल थे। कुछ दिन बाद ही सुनील ने कंपनी के 29 करोड़ रुपये दोस्त की कंपनी को ट्रांसफर कर दिए। जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी विजय गुप्ता को हुई तो उन्होंने विरोध किया। इस पर सुनील ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में पता चला है कि वादी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मां के जीवित होने का गलत शपथ पत्र भी दिया गया है। इस मामले में नवी मुंबई निवासी सुनील गुप्ता, उसकी पत्नी राधा गुप्ता और बेटे अभिषेक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed