फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हत्यारोपी पर एनएसए की कार्रवाई

हत्यारोपी पर एनएसए की कार्रवाई

Sat, 14 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
 हत्यारोपी पर एनएसए की कार्रवाई
हेडिंग: बिजली घर पर संविदा कर्मी के हत्यारोपी पर लगा एनएसए
विज्ञापन

सबहेड: धूममानिकपुर गांव में 20 अप्रैल को एसएसओ की बिजली चालू करने को लेकर की गई थी हत्या
दूसरे आरोपी पर भी होगी जल्द यही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान छेड़ दिया है। पुलिस-प्रशासन ने धूममानिकपुर स्थित बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मी के एक हत्या आरोपी टीटू को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा-3 के तहत निरुद्ध (एनएसए) किया गया है। दूसरे आरोपी पर भी जल्द ही इसी तरह की कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी बीएन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में बताया कि दादरी-गाजियाबाद रोड (एनएच-91) पर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में धूममानिकपुर गांव में बिजली घर पर 20 अप्रैल को पूर्व सैनिक एसएसओ सत्यवीर सिंह तैनात थे। रात 8 बजे आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। आरोप है कि कुछ देर बाद ही दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा निवासी टीटू उर्फ शिवकुमार पुत्र सतीश और बढ़पुरा निवासी नीटू उर्फ कुलदीप पुत्र ज्ञानेंद्र आए बिजली चालू करने का दबाव बनाया, लेकिन एसएसओ सत्यवीर ने कहा कि हवा तेज चल रही है और इससे कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। आला अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति करने के लिए इंकार कर रखा है। हवा धीमे होने के बाद बिजली चालू कर दी जाएगी। इसी बीच आरोपियों ने असलहे से फायरिंंग कर एसएसओ को घायल कर दिया और फरार हो गए। घटना के बाद साथियों ने एसएसओ को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर उसकी मौत हो गई थी। मामले में हत्या, 7 क्रिमनल एक्ट, धमकी देने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद भी अवर अभियंता को मामले में पैरवी न करने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही, दादरी कोतवाली में भी जानलेवा हमला करने और धमकी देने का मामला दर्ज है। पुलिस ने इन सभी को आधार मानते हुए रिपोर्ट दी तो जिलाधिकारी ने एनएसए लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसे स्वीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी का भाई भी काट रहा उम्रकैद
अधिकारियों की मानें तो टीटू और नीटू की दादरी और बादलपुर क्षेत्र में दहशत है। आए दिन फायरिंग करना, लोगों से अभद्रता करना आदि तरह की घटनाएं करते रहते थे। टीटू का भाई भी उम्रकैद काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होती है आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई
जब कोई अपराधी समाज में भय का माहौल पैदा करता है और उससे लोक सेवक समेत समाज के अन्य लोगों में भय हो। ऐसा व्यक्ति यदि कारागार में हो और वह बाहर आने के लिए अदालत के समक्ष आवेदन करता है तो उसे समाज को सुरक्षित रखने के एनएसए की कार्रवाई की जाती है, ताकि वह जेल से बाहर न आने पाए। यह कार्रवाई अदालत में जमानत के लिए आवेदन करने के बाद ही की जाती है।

जिले में 3 साल बाद शुरू हुई कार्रवाई
जिले में करीब 3 साल पहले एनएसए की कार्रवाई की गई थी। अधिकारियों की माने तो इससे अपराधियों के हौसले बुलंद थे पर अब ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई जरूरी हो गई। अधिकारियों की मानें तो कुछ चिन्हित किए गए भूमाफिया पर भी यह कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है। 3 साल बाद एनएसए की कार्रवाई जिला प्रशासन और पुलिस के लिए महत्वपूर्ण थी। इसलिए एडीएम कुमार विनीत, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, एसपी ग्रेटर नोएडा समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed