फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्व पत्नी व बेटे समेत छह पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

पूर्व पत्नी व बेटे समेत छह पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

Sun, 10 Mar 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पत्नी व बेटे समेत छह पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज
अलीगढ़ के लिए उपयोगी
विज्ञापन



पूर्व पत्नी व बेटे समेत छह पर हत्या की कोशिश का केस
घर में घुसकर पूर्व फौजी को गोली मारने का मामला, पुलिस से मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। मंगरौली रोड पर बुधवार को पूर्व फौजी को गोली मारने के आरोप में दो महिला समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। फौजी ने प्रापर्टी के लिए पूर्व पत्नी, बेटे व चचेरे भाई समेत छह पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पूर्व फौजी व पीडब्ल्यूडी इंजीनियर श्याम सिंह निर्मल ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने 1984 में जुगेंद्र कौर निवासी खैर, जिला अलीगढ़ से लव मैरिज की थी। जब वह वापस ड्यूटी पर गए तो गांव नगला छीतर निवासी चाचा के बेटे ने उनकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उनका 1990 में तलाक हो गया। आरोप है कि हिम्मत सिंह, जुगेंद्र कौर, महेंद्र सिंह, नेम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, माया देवी के इशारों पर भाड़े के अपराधियों से जानलेवा हमला कराया गया है। आरोपी उनकी प्रापर्टी हड़पना चाहते हैं। उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed