फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ठगी करने वाला गिरफ्तार

ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 16 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
ठगी करने वाला गिरफ्तार
बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली के ध्यानार्थ-------
विज्ञापन

फोटो

एड क्लिक कर पैसा कमाने के नाम पर ठगी में एक धरा
- डेढ़ साल से था फरार, अन्य आरोपियों की हो रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एड पर क्लिक करके पैसा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस और साइबर सेल ने बुधवार रात को आरोपी शिवदत्त शर्मा को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी पांच आरोपी फरार हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ जून 2017 में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

आजादपुर, दिल्ली निवासी मनीषा ने कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कराया था। मनीषा का आरोप था कि उनके बेटे का दोस्त शुभम अपने मामा मनोज गुप्ता निवासी मोदीनगर और बुलंदशहर निवासी शिव दत्त शर्मा के साथ घर आया था। लोगों ने वेबसाइट पर क्लिक करने के नाम पर पैसे कमाने का लालच दिया। दो तीन माह में धन दो गुना होने की बात बताई। इसके लिए एक कंपनी की लॉग इन आईडी 56 हजार रुपये में बनवाया। इस पर रोजाना 70 क्लिक मिलते हैं। प्रत्येक क्लिक पर उन्हें 7 रुपये मिलेंगे। इसके बाद अपने नीचे अन्य लोगों को जोड़ने पर और भी पैसे और कमीशन देने का झांसा दिया गया। जिस कंपनी में मनीषा ने लॉग इन आईडी बनवाया था। उसका कार्यालय सेक्टर-62 के कॉरेंथम बिल्डिंग में था। कुछ दिनों के बाद मनीषा ने अपने कई जानने वाले लोगों की आईडी भी बनवा दी। कुछ दिनों तक सभी के पास पैसे आए लेकिन बाद में आना बंद हो गए। पूछने पर उन लोगों ने कहा कि वे अब पैसों की बजाय बिटकॉइन देंगे और बिजनेस यहां से शिफ्ट करके थाईलैंड लेकर जा रहे हैं। इसके बाद कई दिनों तक पैसा नहीं मिला तो मनीषा व अन्य लोग कॉरेंथम बिल्डिंग कार्यालय पहुंचे तो ऑफिस पर ताला लटका था। इसके बाद कंपनी मालिक अजय गुप्ता, अकाउंटेंट नवीन, निमित्त गुप्ता, मनोज गुप्ता और शिव दत्त शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस में शिवदत्त शर्मा को बुधवार रात बुलंदशहर से दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed