फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सन् नी यादव पर आयकर का शिकंजा कसा

सन् नी यादव पर आयकर का शिकंजा कसा

Fri, 28 Sep 2018 03:25 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
सन्
नी यादव पर आयकर का शिकंजा कसा
गाजियाबाद समेत अन्य के लिए
विज्ञापन

----
हेडिंग: सन्नी यादव पर कसा आयकर का शिकंजा
सेक्टर-27 स्थित कोठी पर अभियोजन की कार्रवाई का नोटिस चस्पा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। टेंडर घोटाले के आरोपी प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के बेटे सन्नी यादव पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय कानपुर से सन्नी यादव के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई शुरू करने का नोटिस जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2009-10 से 2015-16 तक टैक्स की अदायगी न किए जाने पर यह कार्रवाई शुरू की गई है।

बृहस्पतिवार को सन्नी के सेक्टर-27 स्थित निवास के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। इस नोटिस से एक बार फिर यादव सिंह प्रकरण को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया। आयकर विभाग नोएडा रेंज ने इस साल मार्च में विभाग की मेरठ रेंज को इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। आयकर विभाग ने 21 नवंबर 2014 को मेकोने, मीनू क्रिएशन कंपनी सहित यादव सिंह ग्रुप के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। संपत्तियों की जांच को लेकर कई बार सन्नी यादव को नोटिस जारी किया गया था। अब अभियोजन की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक आयकर अधिनियम की धारा 276(2) के तहत मामला सिविल कोर्ट में चला जाता है। इसमें सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed