फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   साहिब की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 31 नेताओं ने दी गिरफ्तारी

साहिब की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 31 नेताओं ने दी गिरफ्तारी

Thu, 16 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
साहिब की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 31 नेताओं ने दी गिरफ्तारी
साहिब हत्या मामले में 31 नेताओं ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन


पुन्हाना। गत सात अगस्त को कथित तौर से पुलिस की गोली लग कर साहिब नहेदा की मौत का मामला सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। साहिब का शव 9 दिन बाद भी दफनाया नहीं जा सका है। बृहस्पतिवार को जहां 9वें दिन धरना जारी रहा वहीं आज 31 प्रमुख लोगों ने विरोध में अपनी गिरफ्तारियां दीं। गिरफ्तारी देने वाले नेताओं में दो विधायक, तीन पूर्व मंत्री, दो पूर्व विधायक, 10 से अधिक विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं या उनके परिवार से मंत्री रह चुके हैं। गिरफ्तारी देने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा की टिकट पर पिछला चुनाव लड़ा इकबाल जैलदार भी शामिल रहा सभी नेताओं के खिलाफ धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। जब किसी भी नेता ने जमानत के बेल बॉन्ड नहीं भरे तो उनको बिना जमानत के ही 40 किलोमीटर दूर नूंह ले जाकर छोड़ दिया गया। नेताओं ने चतावनी देते हुए कहा कि यह गिरफ्तारियां और धरना तब तक जारी रहेगा जबतक आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता और गांव पटाकरपुर के सैकड़ों निर्दोश लोगों के खिलाफ दर्ज ेझूठे मामले से उनको निकाल नहीं दिया जाता है।
बृहस्पतिवार को पहले से ही प्रस्तावित गिरफ्तारी देने की घोषणा के अनुरूप नेताओं और जनता का जमावड़ा सुबह दस बजे से जारी रहा दिन के करीब एक बजे पुन्हाना की अनाजमंडी में चल रहे धरने पर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली वहीं विधायक रहीश खान की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस मौके पर भाजपा सरकार मुर्दाबाद, सीएम खट्टर मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तराखंड के देहरादून की एक मोबाइल की दुकान में चोरी करने के आरोपी शब्बीर को गिरफ्तार करने के लिए गत सात अगस्त को पुन्हाना खंड के गांव पटाकपुर में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शब्बीर को पकड़ लिया था लेकिन ग्रामीणों ने शब्बीर को जबरजस्ती पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया था। दोनो पक्षों में हुई गोलीबारी में नहेदा निवासी 22 वर्षीय साहिब नाम के युवक की मृत्यु हो गई थी। साहिब की हत्या का आरोपी ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है जबकि पुलिस ने मामले की जांच तक कुछ भी कहने से इंकार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिब की हत्या का पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए मेवात के राजनेता और प्रमुख लोग पुन्हाना की अनाज मंडी में पिछले 8 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। फिलहाल शव पीजीआई रोहतक में रखा हुआ है। विधायक जाकिर हुसैन और आफताब अहमद पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो शुक्रवार को विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने का काम करेगी और 19 अगस्त को दिल्ली के राजघाट पर घरना दिया जाएगा।


इन नेताओं ने दी गिरफ्तारी
ज़ाकिर हुसैन विधायक नूंह, नसीम अहमद विधायक फिरोजपुर झिरका, मोहम्मद इल्यास पूर्व मंत्री, आफताब अहमद पूर्व मंत्री, आजाद मोहम्मद पूर्व मंत्री, हबीबुर्रहमान पूर्व विधायक, शहीदा खान पूर्व विधायक तावडू, मम्मन खान इंजीनियर, इसराइल चौधरी कोट, ए़जाज खान कटपुरी, जावेद अहमद सोहना, अमन अहमद, सुभान खान सिंगारिया, इकबाल जैलदार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, रमजान चौधरी ऐडवोकेट, अख्तर कटपुरी, साहब खान पटवारी सिंगार, डॉ. रफीक आजाद, खलील संगैल एडवोकेट, आजाद खेड़ी किसान नेता, रसीद अहमद एडवोकेट, सलामुदीन एडवोकेट नोटकी, उमर मोहम्मद पाडला, शोकत चौधरी सिरौली, सफी गुलालता, सलीम सरपंच लुहिगा, अब्दुल रहीम सरपंच नहेदा, असगर सरपंच नीमका, नोमान सरपंच ओत्था, हाफिज इब्राहिम और जान मोहम्मद ज़िला पार्षद ने अपनी गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed