फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   घर पर लाठी डंडा व तेजधार हथियारों से हमला , मॉ बेटे घायल

घर पर लाठी डंडा व तेजधार हथियारों से हमला , मॉ बेटे घायल

Mon, 16 Apr 2018 05:35 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
घर पर लाठी डंडा व तेजधार हथियारों से हमला , मॉ बेटे घायल
घर में घुसकर हथियारों से हमला, मां-बेटे घायल
विज्ञापन


उपमंडल के गांव पीपाका में एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में पर लाठी-डंडों व तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पीड़ित साजिद निवासी गांव पीपाका ने बताया की 13 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे वह पड़ोस में रहने वाले खालिद के घर पर एसी लगवाने गया था। आरोप है कि जब वह वापस आने लगा तो रास्ते में आरोपी उसके साथ गाली गलौच करने लगे। उसके विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। वह भागकर अपने घर आ गया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से घर पर बैठे परिजनों पर हमला कर दिया। हमले में साजिद व मां असगरी, भाई अखलाक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। साजिद की हालत गंभीर बताई गई है। उसे चिकित्सकों ने शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ नूंह रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुभान खां, उमर मोहम्मद, रत्ती, गिल्लू, सज्जी, सद्दाम, राहुल, जुल्ला, इसराईल, रहीश, इरशाद, सलीम व राशिद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed