फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तेज रफ्तार कार पलटी, परीक्षा देने जा रहे नौ छात्र घायल

तेज रफ्तार कार पलटी, परीक्षा देने जा रहे नौ छात्र घायल

Thu, 16 May 2019 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार पलटी, परीक्षा देने जा रहे नौ छात्र घायल
कार पलटी, परीक्षा देने जा रहे नौ छात्र-छात्राएं घायल
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार ईको कार पलट गई। हादसे में परीक्षा देने गलगोटिया विश्वविद्यालय जा रहे नौ छात्र-छात्राएं और एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह घायलों की हालत चिंताजनक है, उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली व गाजियाबाद निवासी 9 छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को परीक्षा देने के जा रहे थे। सभी छात्र बॉटेनिक गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास से सुबह लगभग 11:30 बजे ईको कार में विवि जाने के लिए सवार हुए थे। दोपहर लगभग सवा 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सभी बुरी तरह फंस गए। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने राहगीरों की मदद से छात्रों को बाहर निकाला और कैलाश अस्पताल पहुंचाया। यहां वैशाली, गाजियाबाद निवासी कंप्यूटर साइंस के छात्र मुदित, दिल्ली निवासी एमबीए का छात्र आफताब, बीबीए की छात्रा परिधा और भावेश को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, कंप्यूटर साइंस के चंदन, आर्यन सिसोदिया, ओमआनंद, एमएलटी छात्रा अमिषा दत्ता, फोरेंसिक छात्र खालिद और मयंक गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों में एक चालक भी है।
विज्ञापन

------
विवि से आधा किमी दूर हुआ हादसा
परीक्षा देने गलगोटिया विवि जा रहे छात्र मंजिल के करीब पहुंच गए थे। जिस जगह हादसा हुआ यहां से विवि मात्र आधा किमी दूर था। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के करीब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इलाज कराओ परीक्षा की चिंता मत करो
हादसे की सूचना मिलने पर गलगोटिया विवि का स्टाफ भी कैलाश अस्पताल पहुंच गया। उन्होंने घायलों की सुध ली। इसी दौरान एक घायल छात्र आफताब ने परीक्षा छूटने पर चिंता जताई। इस पर एक महिला स्टाफ ने कहा कि आप परीक्षा की बिल्कुल भी चिंता न करो, पहले बस अपना इलाज कराओ।
--------------------------
परीक्षा देने आ रहे छात्र हादसे में घायल हुए हैं। घायलों की संख्या दस है। इनमें नौ छात्र और एक चालक है। चालक की अभी पहचान नहीं हुई है।
- समरेश सिंह, दनकौर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed