फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवती से दुष्कर्म

युवती से दुष्कर्म

Tue, 23 Apr 2019 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म
फेसबुक पर दोस्ती कर नौकरी
विज्ञापन

का झांसा, युवती से दुष्कर्म
- यू-ट्यूब चैनल चलाने वाले युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले दो लाख
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक यू-ट्यूब चैनल चलाता है। उसने युवती को नौकरी देने का झांसा देकर बुलाया था। कोतवाली फेज थ्री पुलिस को युवती ने बताया कि आरोपी ने खुफिया कैमरे से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दो लाख रुपये की वसूली कर ली।
हरियाणा की रहने वाली विवाहित युवती दिल्ली में नौकरी करती है। करीब दो साल से वह गढ़ी चौखंडी निवासी गौरव यादव का ऑनलाइन यू-ट्यूब चैनल देखती थी। गौरव के चैनल को सिल्वर अवार्ड मिला हुआ है। इसके करीब सवा दो लाख सब्सक्राइबर हैं। युवती गौरव के यूट्यूब चैनल पर कमेंट करती थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हो गई। इसके बाद मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी और मिलना-जुलना भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि 23 मार्च को युवक ने यू-ट्यूब चैनल में नौकरी देने के बहाने उसे नोएडा के फेज थ्री इलाके में एक गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसने खुफिया कैमरे से वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दो लाख रुपये की वसूली भी कर ली। अब वह और पैसे मांग रहा है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि युवती की शिकायत मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed