फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फर्जी कॉल सेंटर पर नकेल

फर्जी कॉल सेंटर पर नकेल

Thu, 29 Nov 2018 06:51 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कॉल सेंटर पर नकेल
कानपुर, गाजियाबाद सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

--------------------------------
हेडिंग: एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, आठ पर छापा
सबहेड: सेक्टर-63 में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे कॉल सेंटर का खुलासा
आठ आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, कंप्यूटर सहित एक दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-63 में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करके आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर चल रहे आठ कॉल सेंटरों पर छापेमारी भी की।
क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह के मुताबिक, सेक्टर-63 के डी- 77 में किराये की इमारत में एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था। साइबर सेल व स्थानीय पुलिस ने मिलकर दबिश डाली। पुलिस ने मौके से सेक्टर-22 निवासी संतोष कुमार गुप्ता, मोहन कुमार व परितोष कुमार, सेक्टर-42 निवासी जितेंद्र कुमार, सेक्टर-145 निवासी विक्टर, सेक्टर-58 निवासी हिमांशु, खोड़ा निवासी आशीष जावला और विनोद नगर दिल्ली निवासी जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 1 लैपटॉप, 7 कंप्यूटर, 18 मोबाइल फोन और 15 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरोह का सरगना संतोष है। वह मूलरूप से ट्रांसपोर्ट नगर, कानपुर का रहने वाला है। संतोष नौकरी के लिए नोएडा आया था और कुछ महीने तक एक जॉब पोर्टल में काम किया। इसके बाद ही इसके मन में लालच आ गया और तकनीक के सहारे धोखाधड़ी करने लगा।
विज्ञापन

साइट से डाटा चुराकर करते थे ठगी
आरोपी ऑनलाइन साइट से डाटा चुराकर नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को इंटरनेट कॉलिंग करके बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लेते थे। आरोपी दूसरे जॉब पोर्टल में काम करने वाले लोगों को भी साथ जोड़ लेते थे। नौकरी के झांसे में आने वाले युवक-युवतियों से रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज वेरिफिकेशन, इंटरव्यू, पैनल वेरिफिकेशन और जॉब ऑफर लेटर दिलवाने के नाम पर 45-50 हजार रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 से अधिक लोगों को बनाया निशाना
आरोपी अब तक 250 से अधिक लोगों से ठग चुके हैं। ये लोग दूर के शहरों व राज्यों के लोगों को निशाना बनाते थे, ताकि ठगी की शिकायत करने में नोएडा आने में मशक्कत करना पड़े।

जारी रहेगी कार्रवाई: एसएसपी
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि शहर में चल रहे अवैध कॉल सेंटरों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इनसे लोगों को ठगा जा रहा है और विदेशों में देश का नाम खराब हो रहा है। कोतवाली सेक्टर-20 में 3, सेक्टर- 58 में 2, एक्सप्रेस वे में 1 और फेज थ्री में 1 जगहों कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed