फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार की चपेट में आने से नौं वर्षीय बच्ची की मौत

कार की चपेट में आने से नौं वर्षीय बच्ची की मौत

Fri, 06 Jul 2018 05:20 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से नौं वर्षीय बच्ची की मौत
कार की चपेट में आई मासूम, मौत
विज्ञापन

तावडू। तावडू-सोहना राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर भूरिया कॉलोनी के निकट कार की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात आरोपी कार चालक भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित उमर मोहम्मद निवासी गांव शिकारपुर थाना तावडू ने बताया कि वह बेटी सुमैया के साथ तावडू-सोहना रोड स्थित भूरिया मस्जिद कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। जब वह कॉलोनी के निकट पहुंचे तो तावडू की ओर से तेज गति में आ रही कार ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से सुमैया गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ नूंह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से परिजनों से उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर करा लिया, लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कार चालक मौके पर से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed