फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रेव पार्टी के आयोजकों को रिमांड

रेव पार्टी के आयोजकों को रिमांड

Wed, 08 May 2019 04:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
रेव पार्टी के आयोजकों को रिमांड

विज्ञापन
चार घंटे तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे फार्म हाउस मालिक और 4 आयोजक
- रेव पार्टी मामला, बुधवार सुबह 10 से 2 बजे तक की जाएगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फार्म हाउस में रेव पार्टी आयोजन के आरोपी ईको फार्म हाउस के मालिक अमित त्यागी और चार आयोजक चार घंटे तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। पांचों आरोपियों से बुधवार सुबह 10 से 2 बजे तक उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल की थी। मंगलवार को कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी। वहीं, गिरफ्तार 192 लोगों की जमानत पर बुधवार को सुनवाई होगी।
वहीं, रेव पार्टी के आयोजन के दौरान आने वाले उन दो युवकों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया था। पुलिस को आशंका है कि दोनों आबकारी या अन्य विभाग के भी हो सकते हैं। इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल कर रहे हैं। रेव पार्टी का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस व प्रशासन फार्म हाउस में चलने वाली ऐसी पार्टियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। बता दें कि बीती 4 मई की रात एसएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने इको फार्म हाउस में चल रही अवैध रेव पार्टी का खुलासा किया था। इसमें 161 युवक व 31 युवतियां गिरफ्तार हुई थीं। यहां बगैर अनुमित के दूसरे राज्यों की शराब परोसी जा रही थी। मामले में फार्म हाउस मालिक अमित त्यागी समेत चार आयोजकों को भी गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला है कि फार्म हाउस में पिछले करीब एक साल से वीकएंड पर पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। इसके प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर दस-पंद्रह दिन पहले से ही पोस्टर को पोस्ट किए जाते थे। इसके बाद प्रति युवक से 10 हजार रुपये लेकर प्रवेश दिया जाता था। -----------------
विज्ञापन

फार्म हाउस मालिक अमित त्यागी व चार आयोजक कपिल सिंह भाटी, पंकज शर्मा, अदनान व बालेश कोहली की चार घंटे की रिमांड मिली है। इस दौरान इनसे पूछताछ की जाएगी और पुलिस व अन्य विभागों से मिलीभगत व अन्य जानकारियां ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वैभव कृष्ण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed