फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला एंकर को अश्लील ट्वीट करने वाला गिरफ्तार

महिला एंकर को अश्लील ट्वीट करने वाला गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2019 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
महिला एंकर को अश्लील ट्वीट करने वाला गिरफ्तार
खोड़ा गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
फोटो है।
--

महिला एंकर को अश्लील ट्वीट करने वाला गिरफ्तार
नोएडा। एक टीवी चैनल की महिला एंकर को अश्लील ट्वीट व मैसेज करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली फेज टू पुलिस ने सोमवार को साइबर सेल की मदद से आरोपी वरुण कुमार को दबोच लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। एक टीवी चैनल में कार्यरत महिला एंकर कोतवाली फेज थ्री इलाके में रहती हैं। महिला एंकर ने पुलिस से शिकायत की थी कि वरुण कुमार नामक युवक उसे कई महीनों से ट्वीट व मैसेज कर रहा है। शुरुआती दिनों में एंकर को लगा कि वह उसका फैन है। कुछ दिनों से वह अश्लील मैसेज करने लगा और मैसेज किया कि उसने एंकर का फ्लैट देख लिया है। जल्द ही उससे वह मिलने आएगा। इसके बाद महिला एंकर ने पुलिस से शिकायत कर दी। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर आरोपी वरुण को गिरफ्तार कर लिया है। वह खोड़ा का रहने वाला है और इंडिया मार्ट में काम करता है। वहीं आरोपी ने बताया कि मैं एंकर की तारीफ में ही मैसेज किए हैं और कोई भी गलत या अश्लील मैसेज नहीं किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed