फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तिवारी आर

तिवारी आर

Sat, 27 Apr 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
तिवारी आर
रोहित, उज्जवला व सिद्धार्थ के नाम छह करोड़ की एफडी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिवंगत नेता नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या की जांच कर पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि रोहित उनकी मां उज्जवला और भाई सिद्धार्थ तीनों के नाम से कुल छह करोड़ रुपये की फिक्सड डिपाजिट (एफडी) है। इसके अलावा उज्जवला के नाम देहरादून, में फार्म हाउस भी है। उज्जवला ने पूछताछ में बताया था कि बहुत पहले गांव की जमीन को बेचकर फार्म हाउस खरीदा गया था। उज्जवला ने ये भी बताया था कि उसने अपनी वसीयत में फार्म हाउस रोहित और सिद्धार्थ के नाम कर दिया है। हालांकि अभी तक वसीयत पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस रोहित हत्या मामले की जांच प्रॉपर्टी के एंगल से भी कर रही है। जांच के दौरान एनडी तिवारी के खाते में पुलिस को सिर्फ 10 हजार रुपये मिले हैं। रोहित की हत्या में पुलिस उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर चुकी है।
रोहित की हत्या की जांच में ये बात सामने आई कि रोहित व अपूर्वा जिस सी-329 डिफेंस कॉलोनी में रहते थे उसमें वर्ष 1979 से रंगाई-पुताई नहीं हुई है। वर्ष 1978 में पेशे से वकील रहीं उज्जवला ने कोठी खरीदी थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोठी के अंदर की दीवारों की हालत बहुत खराब हो गई है। अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति रोहित की हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला तिवारी व उसकी सांस तंत्र-मंत्र में विश्वास करते ते। बताया जाता है कि शादी के बाद अपूर्वा पति से रूठकर इंदौर चली गई थी। इसके बाद उज्जवला ने घर में हवन आदि कराया था।
विज्ञापन


नौ गद्दों पर सोता था रोहित, रात एक बजे नहाता था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित व अपूर्वा दोनों मांगलिक हैं। रोहित अपने कमरे में नौ गद्दों पर सोता था। रोहित रोज रात एक बजे नहाता था। हालांकि वारदात वाली रात वह नहीं नहाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपूर्वा के मोबाइल की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपूर्वा के मोबाइल को जल्द ही रोहिणी स्थित एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा। अपूर्वा ने मोबाइल से काफी चीजें डिलीट कर दी थीं। कॉल डिटेल में यह बात सामने आई है कि अपूर्वा दिन में पांच से छह कॉल करती थी। पुलिस इसका पता लगा रही है कि पेशे से वकील होने के बावजूद अपूर्वा के पास इतनी कम कॉल क्यों आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed