फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 साल से फरार बांग्लादेशी गिरफ्तार

14 साल से फरार बांग्लादेशी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 02:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
14 साल से फरार बांग्लादेशी गिरफ्तार
हेडिंग: 14 साल से फरार बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन बार पहले भी हो चुका है गिरफ्तार, जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। 14 साल से फरार बांग्लादेशी घुसपैठिए को कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी छिपकर अवैध रूप से भारत में रह रहा था। इस दौरान तीन बार नोएडा में गिरफ्तार हो चुका है। वर्ष 2005 से इसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने विदेशी व पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात को सूचना के आधार पर सेक्टर-82 कट के पास से बालमहट, बांग्लादेश निवासी अलाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से कोई वीजा व पासपोर्ट नहीं मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 16 साल पहले भारत आया था। पहले दिल्ली के न्यू सीमापुरी में बनी झुग्गी में रहता था। वर्ष 2004 में नोएडा सेक्टर-39 व 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह जेल से छूटकर आया और फिर यहीं अपना ठिकाना बना लिया। वर्ष 2005 में कोतवाली फेस-दो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद जब जेल से छूटा तब से फरार है। कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी इसके खिलाफ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed