{"_id":"5c978e82bdec2213e806feb7","slug":"21553436290-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का फर्जी तरीके से नंबर बढ़ाने के मामले में सात के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का फर्जी तरीके से नंबर बढ़ाने के मामले में सात के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
रायबरेली के लिए भी उपयोगी
फर्जी तरीके से छात्रा के नंबर
बढ़ाने में 7 पर रिपोर्ट दर्ज
- हाईस्कूल की टॉपर बनाने के लिए की गई थी गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की एक छात्रा की गणित की कॉपी में नंबर फर्जी तरीके से बढ़ाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दादरी मेें जीटी रोड स्थित मिहिरभोज इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपी चेक होने के बाद नंबर बढ़ाने का मामला प्रकाश में आया था। शिकायत मिलने पर संबधित विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, रायबरेली क्षेत्र के निजी स्कूूल के प्रबंधक की बेटी को टॉपर बनाने के लिए उसकी सभी कॉपियो में नंबर बढ़ाने का कुचक्र रचा गया था। दादरी के मिहिरभोज इंटर कॉलेज में उस छात्रा की गणित की कॉपी चेक हुई। उसमें 56 नंबर मिले थे, लेकिन टॉपर लिस्ट में स्थान दिलाने के लिए इन्हें फर्जी तरीके से बढ़ाकर 66 कर दिया गया। इसका फोटो मोबाइल से खींचकर व्हाट्स एप पर भेजा गया था। इसकी शिकायत बड़े स्तर पर दी र्गइ थी। नंबर बढ़ाने की सूचना जिला प्रशासन के संज्ञान में भी आई। डीएम ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीन कुमार उपाध्याय ने नंबर बढ़ाने से जुड़े लोगों को हटाकर जांच के बाद सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस पर एफआईआर दर्ज हो गई है।
इस संबंध में दादरी कोतवाली के प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि डीआईओएस प्रवीन कुमार उपाध्याय ने हाईस्कूल की गणित की कॉपी में गलत तरीके से नंबर बढ़ाने के आरोप सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। जांच के बाद आरोपियों के नाम स्पष्ट हो पाएंगे।