फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी

ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी

Mon, 11 Mar 2019 11:02 PM IST
Pooja  Tripathi पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी

नगीना। ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। सोमवार को राजस्थान के जयपुर से दो युवक फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के नगीना थाना अंतर्गत गांव में ओएलएक्स पर गाड़ी खरीदने के लिए आए थे।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि ठगी करने वाले एक युवक ने उनके सिर पर किसी भारी चीज मारी और दो लाख रुपए, मोबाइल फोन, पैन कार्ड छीनकर फरार हो गये। पीड़ितों की शिकायत पर नगीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गिरिराज सैनी पुत्र छोटूराम सैनी निवासी चौकस जिला जयपुर ओएलएक्स पर गाड़ी की फोटो देखकर लिखे हुए पते पर उसे खरीदने के लिए अपनी गाड़ी से निकले थे।
विज्ञापन


एक लड़का फिरोजपुर झिरका से उनकी गाड़ी में बैठ गया, जिसका नंबर उन्हें ओएलएक्स से मिला था। वह दोनों को करहेड़ा गांव ले आया और एक दूसरा लड़का वहां से गाड़ी में बैठ गया। वे दोनों युवकों को गाड़ी दिखाने के लिए जंगल के एक कच्चे रास्ते में ले गये, जहां पर एक बोलेरो गाड़ी में दो लड़के और आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में बैठे हुए लड़कों ने उनके साथ झगड़ा कर गाड़ी रुकवा ली और उनसे मारपीट की और एक लड़के ने कोई भारी चीज उसके सिर पर मार दी और उसके जेब में रखे दो लाख रुपए व अन्य कागजात निकाल कर फरार हो भाग गए।


युवक रामकिशन व गिरिराज सैनी ने बताया कि करहेड़ा के जंगल में यह वारदात हुई है। जांच अधिकारी फतेह सिंह ने बताया कि ओएलएक्स पर गाड़ी खरीदने आये दो युवकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पहले ये कुछ और बता रहे थे, पूछताछ में अब मामला करहेड़ा के जंगल का बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed