फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रि. कर्नल के समर्थन में आए आरडब्लयूए

रि. कर्नल के समर्थन में आए आरडब्लयूए

Fri, 17 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रि. कर्नल के समर्थन में आए आरडब्लयूए
मुज्जफरनगर सहित अन्य के ध्यानार्थ
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल पर छेड़छाड़ के आरोप का मामला
--------------------------------------
हेडिंग: पूर्व सैनिकों ने पुलिस के खिलाफ खोला मार्चा
सबहेड: पुलिस पर बिना जांच किए रिटायर्ड कर्नल को जेल भेजने का आरोप
राष्ट्रपति, पीएम, सीएम व डीएम से पुलिस की शिकायत
इंस्पेक्टर और सीओ को बर्खास्त कर न्यायिक जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। मुज्जफरनगर में तैनात एक पीसीएस अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़ और अपहरण करने के आरोप में रिटायर्ड कर्नल को गिरफ्तार करने पर पूर्व सैनिकों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति, पीएम, सीएम व डीएम से शिकायत कर पुलिस पर रिटायर्ड कर्नल को फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाया है। पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि थाना सेक्टर-20 के इंस्पेक्टर और सीओ को बर्खास्त कर मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। मांग पूरी न होने बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
सेक्टर-37 स्थित आरडब्ल्यूए कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व सैनिकों ने कहा कि अधिकारी व उनकी पत्नी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह को झूठे केस में फंसाया है। अधिकारी की पत्नी का मकान के निर्माण कार्य को लेकर वीरेंद्र से विवाद चल रहा था। पूर्व सैनिक व फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि सभी धाराएं गलत तौर पर लगाई गई हैं। न्याय मिलना चाहिए। आरडब्ल्यूए व फोनरवा उनके साथ हैं। 14 अगस्त को वीरेंद्र पार्क में बैठकर आगरा जाने के लिए कैब का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अधिकारी, उनकी पत्नी व गनर पार्क में पहुंचे और रिटायर्ड कर्नल से अभद्रता और मारपीट की। विरोध करने पर अधिकारी की पत्नी ने 100 नंबर पर फोन कर छेड़छाड़ और अपहरण का फर्जी आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। अधिकारी के दबाव में पुलिस ने जांच किए बिना ही वीरेंद्र को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा कि पूरी घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। छेड़छाड़, एसएसटी एक्ट व अपहरण समेत तमाम धाराएं हटाकर उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। अधिकारी और उनकी पत्नी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जाए। अधिकारी की एक जिले में तैनाती है, लेकिन बिना छुट्टी लिए घटना के वक्त वह नोएडा में थे। अधिकारी की आय से अधिक संपत्ति रखने की भी जांच की जाए। प्रेसवार्ता में रिटायर्ड ब्रिगेडियर एनबी सिंह, रिटायर्ड कर्नल केके बोहरा, रिटायर्ड कर्नल एसके बैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका से परिजन आ रहे नोएडा
रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह के दो बेटे और पत्नी अमेरिका में रहते हैं। वीरेंद्र एक माह पहले ही अमेरिका से आए थे। बृहस्पतिवार को उनका परिवार अमेरिका से नोएडा के लिए रवाना हो चुका है। वीरेंद्र युवाओं को सेना का प्रशिक्षण देते थे। पुलिस ने उनके घरेलू सहायक और दो प्रशिक्षण ले रहे युवकों को भी जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed