फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ट्रक से गिरकर मजदूर की मौत

ट्रक से गिरकर मजदूर की मौत

Sat, 04 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से गिरकर मजदूर की मौत
ट्रक से गिरकर मजदूर की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज
विज्ञापन

नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में शुक्रवार दोपहर ट्रक पर सामान लोड करने के दौरान गिरने से खेड़ा कलां निवासी अंकित (25) नामक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने एक अन्य मजदूर के बयान पर गोदाम मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। हादसे की सूचना मिलने पर आंबेडकर अस्पताल पहुंची पुलिस को दोस्त अनुज ने बताया कि वह और अंकित गोदाम मालिक अनुज के गोदाम से सामान लेकर ट्रक पर लोड कर रहा था। अंकित ट्रक के ऊपर था। सामान काफी ऊपर होने पर उसने गोदाम मालिक अनुज से और सामान लोड करने से मना किया लेकिन मालिक ने जबरन सामान लोड करने के लिए कहा। इसी दौरान लकड़ी का एक फट्टा टूट गया और अंकित ऊपर से नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह अचेत हो गया। वहां मौजूद लोगों ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed