{"_id":"5b632ded4f1c1b07788b744c","slug":"21533226477-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने 7 युवकों को मारी टक्कर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने 7 युवकों को मारी टक्कर घायल
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने दो बच्चों समेत सात को मारी टक्कर, जख्मी
नोएडा। नोएडा स्टेडियम के पास एक बेलगाम कार ने सुबह मार्निंग वाक पर निकले सात लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चे और दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, तीन मामूली रूप से घायल है। पास के अस्पताल में सभी को भर्ती करवाया गया। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पीड़ितों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक, शहीद भगत सिंह सेना के संयोजक विनय कुमार, अविनाश, राजेश कुमार, अभिषेक, कन्हैया (11), अतुल (14) व एक अन्य सुबह टहलने निकले थे। स्पाइस मॉल से सेक्टर-20 की ओर होते हुए उन्हें डीएनडी जाना था। सेक्टर 20 पहुंचते ही पीछे से आई कार ने सभी को टक्कर मार दी। विनय का सिर शीशे में जा लगा, फिर वह सड़क पर जा गिरे। विनय को 40 टांके लगे हैं। वहीं, कुचलने की वजह से कन्हैया का फ्रैक्चर हो गया। अभिषेक और अतुल को भी चोटें लगीं। ब्यूरो