{"_id":"5b572da54f1c1bac7d8b47b2","slug":"21532439973-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकबर हत्याकांड़ पर कांग्रेसियों ने अलवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रकबर हत्याकांड़ पर कांग्रेसियों ने अलवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
Updated Tue, 24 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
डीसी फोटो
पीएम का पुतला फूंका, कथित गोतस्करों को संरक्षण का आरोप
नूंह। कोल गांव के अकबर उर्फ रकबर की हत्या के विरोध में कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलवर के अग्रसेन चौक पर पुतला फूंका। अलवर कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष जमशेद खान ने कहा कि आज देश में कथित गोरक्षकों का आतंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को पीएम का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने राजस्थान सरकार से रकबर के हत्यारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी देने और सभी कथित गोरक्षकों की तुरंत गिरफ्तारी करने व मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही कहा कि सरकार मृतक की विधवा को सरकारी नौकरी दे और 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे। इस अवसर पर शिफात रिटायर्ड मैनेजर, तिलकराज शर्मा, गफूर खां, रियासत सरपंच, शम्मीखां, मौलाना हनीफ, आमीन महर, मुंशी खां सहित कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के कार्यकर्ता मौजूद थे।