फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चालक से कैब लूट

चालक से कैब लूट

Thu, 19 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
चालक से कैब लूट
विज्ञापन

कैब चालक को काटने पड़े 4 थानों के चक्कर, तब ली शिकायत
-एक्सप्रेसवे क्षेत्र से लूटी कैब, बदमाशों ने बीमारी का बहाना बनाकर ली थी लिफ्ट
-इकोटैक, सूरजपुर और कासना पुलिस ने टरकाते हुए एक्सप्रेसवे थाने भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात 4 बदमाशों ने एक कैब चालक से साथी की बीमारी का बहाना बनाकर लिफ्ट ली और फिर उसे लूट लिया। पीड़ित चालक ने विरोध किया तो उसको जमकर पीटा और इकोटैक थर्ड कोतवाली क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित पहले इकोटैक थर्ड कोतवाली गया वहां से इकोटैक पुलिस ने सूरजपुर और वहां से कासना भेज दिया और कासना पुलिस ने एक्सप्रेसवे कोतवाली के लिए टरका दिया, जिसके बाद पीड़ित ने एक्सप्रेसवे कोतवाली में लूट की शिकायत दी है। सदरपुर गांव में धर्मेंद्र कुमार परिवार के साथ किराए पर रहता है। बुधवार रात वह अक्षर धाम सवारी छोड़ने गया था, तभी एक्सप्रेसवे कोतवाली के पास 3 युवक सड़क पर खडे़ मिले, जबकि एक युवक सड़क पर पड़ा था। जब वह वहां से गुजरा तो एक सड़क पर पड़ा युवक जोर-जोर से दर्द बताकर चिल्ला रहा था। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि यदि इस तरह की घटना हुई तो मामले की जांच कराई जाएगी। चूंकि पीड़ित जहां पहुंचे उसे तुरंत मदद दिलाई जाए। आगे की कार्रवाई बाद में होगी। यदि दूसरे थानाक्षेत्र का मामला है तो जीरो एफआईआर दर्ज करके संबंधित थाने को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed