{"_id":"5b40c5fa4f1c1b0e278b5104","slug":"21530971642-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल-युवक से दो लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलवल-युवक से दो लाख की लूट
Updated Sat, 07 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सस्ते में शादी का सामान दिलाने को बुलाकर 2 लाख की लूट
पलवल। बेटी की शादी के लिए सस्ते में सामान खरीदने का झांसा देकर एक पिता से दो लोग 2 लाख 13 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी प्रीतम के अनुसार, नूंह जिले के गांव शालाहेड़ी निवासी शाकिर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। दुकान पर एक पलवल का युवक आता-जाता रहता है। शिकायत में कहा गया है कि शाकिर के घर में बेटी की शादी थी। पीड़ित की दुकान पर आने वाले युवक ने कहा कि वह शादी का सामान पलवल से कम रेट में दिलवा देगा। उसके कहने पर छह जुलाई को शाकिर अपनी मां के साथ दो लाख, 13 हजार रुपये लेकर सामान लेने के लिए पलवल आ गया। बस स्टैंड पर शाकिर को वह युवक मिला और उसे बाइक पर बैठा कर सुनसान गली में ले गया। जहां पर एक अज्ञात युवक और खड़ा हुआ था। उक्त युवक ने शाकिर को अपनी बातों में लगा लिया। दूसरा युवक शाकिर के हाथ से थैले को लूटकर फरार हो गया, जिसमें दो लाख 13 हजार रुपये रखे हुए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।