फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तावडू - मूर्तियां खंडित

तावडू - मूर्तियां खंडित

Fri, 08 Feb 2019 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
तावडू - मूर्तियां खंडित
बाबा भूरिया मंदिर में फिर मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

पूर्व शिक्षक पर जताया शक, पंचायत आज
तावडू। उपमंडल में वृहस्पतिवार रात एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने बाबा भूरिया मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित कर दिया, जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस बाबत शनिवार

को पंचायत बुलाई है। सरपंच समय सिंह ने बताया कि इसके पहले 6 फरवरी को भी गांव के दो मंदिरों में असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्तियों को तोड़ दिया गया था, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक कर भी नहीं पाई थी। गांव के तावडू-नौरंगपुर रोड पर बने बाबा भूरिया मंदिर में दोबारा मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूल के एक पूर्व शिक्षक पर शक जताया है। पंचायत में आरोपी शिक्षक को भी स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया है। मोहम्मदपुर पुलिस चौकी प्रभारी उप सहायक निरीक्षक सतबीर सिंह का कहना है कि वृहस्पतिवार रात बाबा भूरिया मंदिर में रखी मूर्ति को फिर खंडित किया गया है। ग्रामीणों ने गांव के एक पूर्व शिक्षक पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed