{"_id":"5c27b5a1bdec2256a50a3f36","slug":"191546106273-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के जश्न में परोसने जा रही 74 पेटी शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नववर्ष के जश्न में परोसने जा रही 74 पेटी शराब पकड़ी
विज्ञापन
सोनीपत, झज्जर, गाजियाबाद, दिल्ली के ध्यानार्थ
----------------------------------
हेडिंग: नववर्ष के लिए तस्करी कर लाई 74 पेटी शराब पकड़ी
सोनीपत से दादरी क्षेत्र में ले जा रहे चार तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में एक अधिवक्ता, तीन कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। झज्जर निवासी मंजीत, सोनीपत निवासी रवि, नजफगढ़ दिल्ली निवासी मनोज और मसूरी (गाजियाबाद) निवासी अधिवक्ता कमरुज्जमा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी सोनीपत से अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब की 74 पेटियां तस्करी कर दादरी में ले जा रहे थे। आरोपी नववर्ष में होने वाली पार्टियों व अन्य लोगों को वह शराब की बिक्री करने की योजना बनाकर बड़ी खेप लेकर आए थे। आरोपियों के कब्जे से तीन कार व आठ किलो गांजा भी बरामद किया गया है। ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस कासना बस स्टैंड के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सेंट्रो व दो वैगनआर कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस ने पड़ताल की तो तीनों कारों में शराब की पेटियां भरी हुईं थीं। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सेंट्रो कार कमरुज्जमा चला रहा था। पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।