फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार ले भागे बइदमाश,जीपीएस से पकड़े गए

कार ले भागे बइदमाश,जीपीएस से पकड़े गए

Wed, 01 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
कार ले भागे बइदमाश,जीपीएस से  पकड़े गए

विज्ञापन
जीपीएस से रोकी कैब, पकड़े गए तीन लुटेरे
- चालक ने लघुशंका के लिए रोकी थी कार, चाबी लगी छोड़ दी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
सेक्टर-71 सीएनजी पंप के पास बाइक सवार तीन बदमाश एक ट्रांसपोर्टर की कैब लेकर भाग गए। वारदात के दौरान पीड़ित कार में ही चाबी छोड़कर लघुशंका कर रहा था। पीड़ित ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। बदमाशों ने कार में लगे एक जीपीएस मशीन को तोड़ दिया। वहीं चालक ने दूसरे जीपीएस को डिएक्टिवेट कर दिया इससे कैब रुक गई और पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-63 निवासी निवासी अरविंद कुमार ट्रांसपोर्टर हैं। वह अर्टिगा कार खुद चलाते हैं। जबकि अन्य गाड़ियों को ड्राइवर ही चलाते हैं। बुधवार सुबह वह सीएनजी भरवाने के लिए सेक्टर-71 के पास फिलिंग स्टेशन पर गए थे। वहां से गाड़ी को लेकर सेक्टर-67 की ओर जाते वक्त वह कार में चाबी को लगी छोड़कर लघुशंका के लिए चले गए। उसी समय तीन युवक आए और कार को लेकर भाग गए। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। उधर, अरविंद ने बताया कि उनकी कार में दो जीपीएस लगे हुए हैं लेकिन बदमाशों ने एक तोड़ दिया है। इसके बाद दूसरे जीपीएस को ट्रांसपोर्टर ने डी-एक्टिवेट कर दिया। जिसके कारण सेक्टर-67 में कार बंद हो गई। आरोपियों ने कार को साइड में खड़ी करके उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया। मगर जब तक पुलिस कार को तलाशते वहांपहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने इस तरह की कितनी वारदात की हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed