फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   किन्नरों के साथ रहने पर पिता ने बेटे को मारी गोली

किन्नरों के साथ रहने पर पिता ने बेटे को मारी गोली

Wed, 24 Apr 2019 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
किन्नरों के साथ रहने पर पिता ने बेटे को मारी गोली
किन्नरों संग रहने पर पिता
विज्ञापन

ने बेटे को गोली मारी
हाथ में लगी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
- दो साल पहले हुई थी शादी, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। नगर के मोहल्ला नई आबादी में पिता ने बेटे को गोली मार दी। पिता बेटे के किन्नरों के साथ रहने से खफा था। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि परिजन गोली मारने का आरोप अज्ञात व्यक्ति पर लगा रहे हैं। घटना की शिकायत अभी पुलिस से नहीं की गई है।

पुलिस ने बताया कि नगर के मोहल्ला नई आबादी की रज्जाक कॉलोनी में सादिक परिवार के साथ रहता है। वह मैकेनिक है। सादिक का बेटा हामिद किन्नरों के साथ नाचने-गाने का काम करता है। सादिक ने उसे कई बार इससे रोका, लेकिन वह नहीं माना। इसे लेकर मंगलवार रात घर में झगड़ा हुआ और सादिक ने बेटे हामिद पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने के बाद हामिद गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। परिजन घायल को दादरी के बजाय दिल्ली के अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद आसपास के लोगों में गोली चलने की घटना की खबर फैल गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से खून के नमूने उठाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले हामिद की शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी कुछ ही दिन में छोड़कर चली गई थी। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि परिवार के लोग बार-बार बयान बदल रहे हैं। घायल दिल्ली के अस्पताल में है। घटना की तहरीर नहीं मिलने पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed