{"_id":"5c969157bdec22140f075e2a","slug":"181553371479-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हादसे में मौत, हेलमेट से बची पति की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हादसे में मौत, हेलमेट से बची पति की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
------------------
फोटो
हादसे में महिला की मौत, हेलमेट से बची पति की जान
- स्कूटी से पत्नी के साथ बुलंदशहर स्थित ससुराल जा रहा था
- हादसे में बच्चा चोटिल, लोगों ने लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर खुलवाया
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/ बिलासपुर। गिरधरपुर गांव के पास शनिवार सुबह ट्रक ने स्कूटी में साइड मार दी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि हेलमेट के कारण पति की जान बच गई। एक साल का बच्चा भी हादसे में चोटिल हो गया। वहीं, आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।
दिल्ली के महरौली निवासी सोनू पत्नी अलका (22) व एक साल के बच्चे के साथ स्कूटी से बुलंदहशर के ककोड़ थाना क्षेत्र स्थित रौनी सनौली गांव ससुराल जा रहे थे। कासना-खेरली नहर मार्ग पर गिरधरपुर गांव के पास सुबह 7:45 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में साइड मार दी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में सोनू रोड के बाईं ओर गिरा और उसका सिर सड़क से टकराकर गया लेकिन हेलमेट के कारण उसकी जान बच गई। उसका एक साल का बच्चा भी चोटिल हो गया, लेकिन अलका सड़क पर गिरी और ट्रक का पहिया उसे रौंदता हुआ निकल गया। अलका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया था।
भतीजे के जन्मदिन पर जा रही थी अलका
अलका के भाई के बेटे का शनिवार को जन्मदिन था। अलका उसके जन्मदिन में शामिल होने के लिए पति व बच्चे के साथ मायके जा रही थी लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गई।