फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पाक से मैसेंजर पर राहुल राणा को फिर मिली जान से मारने की धमकी

पाक से मैसेंजर पर राहुल राणा को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 24 Mar 2019 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पाक से मैसेंजर पर राहुल राणा को फिर मिली जान से मारने की धमकी
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------

मैसेंजर पर पाकिस्तान से राहुल राणा को फिर मिली धमकी
- 3 दिन में पाकिस्तान जिंदाबाद का वीडियो पोस्ट करने को कहा
- राहुल ने पुलिस से मांगी सुरक्षा, कोतवाल ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। पाकिस्तान से फेसबुक के मैसेंजर पर राहुल राणा को शनिवार को फिर से जान से मारने की धमकी का मैसेज आया है। जिसमें लिखा है, तेरे लिए 3 दिन शेष हैं। 26 मार्च तेरा अंतिम दिन होगा। इस बीच पाकिस्तान जिंदाबाद की वीडियो फेसबुक पर डाल दे। राहुल ने शनिवार को कोतवाल से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी ने साइबर सेल से बात कर सुरक्षा का भरोसा जताया है।

ततारपुर निवासी राहुल राणा ने बताया कि आतंकी हमले के विरोध पर उन्होंने कैंडल मार्च के दौरान हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पर पाकिस्तान से फेसबुक मैसेंजर व कॉल से धमकी मिलने लगी। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी, इस पर मामला दर्ज कर 7 मार्च को साइबर सेल को भेज दिया गया। राहुल ने बताया कि शनिवार को दोबारा धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को भी बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने प्यावली नहर पर रोक सुधर जाने की धमकी दी थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि फोन नंबर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर मामला साइबर सेल को भेज दिया है। साइबर सेल प्रभारी से बात कर कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed