{"_id":"5c27b683bdec2256cc1be07e","slug":"181546106499-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चोरी के नुकसान की भरपाई करें बिल्डर व सुरक्षा एजेंसी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘चोरी के नुकसान की भरपाई करें बिल्डर व सुरक्षा एजेंसी’
विज्ञापन
‘चोरी के नुकसान की भरपाई
करें बिल्डर और सुरक्षा एजेंसी’
- ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-दो के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
- सुरक्षा व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग, बड़े प्रदर्शन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-दो सोसायटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी सोसायटी की खराब सुरक्षा व्यवस्था से नाराज थे। उन्हाेंने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव नहीं होने पर लोगों ने बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
पंचशील ग्रींस सोसायटी के तीन फ्लैटों में बृहस्पतिवार को चोरी हुई थी। घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भय और गुस्से का माहौल है। सोसायटी की खराब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को स्थानीय निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चे भी शामिल रहे। लोगों का कहना है कि हर माह मरम्मत के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। उसके बाद भी सोसायटी में लोग सुरक्षित नहीं हैं। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद दिनदहाड़े चोरी की तीन वारदात हो रही हैं। मैनेजमेंट के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसी सहीं से काम नहीं कर रही है। चोरी की वारदात के बाद से लगातार स्थानीय निवासी हंगामा कर रहे हैं।
---------
सुरक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाए
प्रदर्शन के दौरान नाराज स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि अविलंब सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाए। ताकि, भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो। जिन परिवार का नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई बिल्डर या सुरक्षा एजेंसी करें। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो जल्द ही बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दीपांकर कुमार, रितेश मित्तल, वीरेंद्र शर्मा, अमित सिंह, एसके शर्मा, रवि शर्मा, शरद अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------
सीसीटीवी से भी नहीं पहचान सकीं पुलिस
सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध कैद हो गए हैं। प्रदर्शनकारी लोगों का कहना है कि पुलिस भी अपनी जिम्मेदारी सहीं से नहीं निभा रही है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस अभी तक संदिग्धों की पहचान नहीं कर सकी है। स्थानीय लोग फ्लैट से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ----------
‘स्थानीय निवासियों की समस्याओं को लेकर रविवार को बैठक बुलाई गई है। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा।’
- हुसैन जफर, जीएम, मेंटेनेंस, पंचशील ग्रींस-2
---
सोसायटी में चोरी की जांच चल रही है। कुछ संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इनके बारे में तफ्तीश चल रही है। इसके अलावा भी कुछ संदिग्धों की जांच की जा रही है।
- अनिल साही, प्रभारी, कोतवाली बिसरख