{"_id":"5bedd0a3bdec22693f5f6d75","slug":"181542312099-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख का सामान लेकर फर्म संचालक फरार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 लाख का सामान लेकर फर्म संचालक फरार, मामला दर्ज
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-60 में एक फर्म चलाने वाला संचालक कई नामी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स से लाखों रुपये के उत्पाद लेकर फरार हो गया। आरोप है कि करीब 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। पीड़ितों ने कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने फर्म के मैनेजर शशिकांत को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-51 निवासी हिमांशु त्यागी पतंजलि और इमामी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को शशिकांत ने उनसे संपर्क कर सेक्टर-60 स्थित बी ब्लॉक ऑफिस में बुलाया।
शशिकांत ने बताया कि उसकी एक फर्म है और फर्म के मालिक अमित आनंद से मिलवाया। इसके पतंजलि और इमामी के 46 हजार रुपये के उत्पाद ले लिए। 12 नवंबर को रुपये देने का वादा किया। 12 नवंबर को जब वह पैसा लेने पहुंचे तो उसने 14 नवंबर का समय दिया। वह जब 15 नवंबर को पहुंचे तो आरोपी अपना ऑफिस बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
हिमांशु ने जब पता किया तो पता चला कि आरोपी पारले, फॉरचून, नेसले आदि डिस्ट्रीब्यूटर से करीब 25 लाख रुपये का माल लेकर भागा है। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।