{"_id":"5b8586c342c7924675343447","slug":"181535477443-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित ने पीएम, सीएम और डीजीपी व एसएसपी को किया ट्वीट तब जाकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित ने पीएम, सीएम और डीजीपी व एसएसपी को किया ट्वीट तब जाकर जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एक नामी बिल्डर के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में एक व्यक्ति ने 68 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मई 2018 से कोई कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन 25 अगस्त को पीएम, सीएम और डीजीपी व एसएसपी को किए गए ट्वीट के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी नितिन गुप्ता ने बताया कि 2015 में सेक्टर-31/25 स्थित एक नामी बिल्डर के प्रोजेक्ट में थ्री बीएचके का फ्लैट दिखाया गया था। साइट पर उस दौरान तेजी से काम चल रहा था और 2016 तक कब्जा देना था, इसलिए 25 अगस्त, 2015 को प्रोजेक्ट में थ्री बीएचके का फ्लैट 17 लाख रुपये देकर बुक कराया था। इसके बाद बिल्डर ने कई बार में कुल 68 लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन
जब वह साल 2016 में साइट पर गए, तो देखा कि काम ही बंद है। इसके बाद वह डेढ़ साल तक बिल्डर के चक्कर काटता रहा है। बिल्डर उनको आश्वासन देता रहा कि जल्द ही कब्जा दे देगा, मगर फ्लैट पर कब्जा न मिलने के बाद उन्होंने शिकायत करनी शुरू कर दी। जब वह एक दिन फिर साइट पर गए तो वहां पर काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों ने उसे बाहर कर दिया। थाना सेक्टर-24 इंस्पेक्टर पंकज पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
8 हजार के चेक से 80 हजार निकाले
नोएडा। एक फाउंडेशन के नाम पर 80 फीसदी जली हुई 8 साल की बच्ची की मदद करने के लिए 8 हजार रुपये का चेक दिया था, मगर धोखेबाज ने उससे 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने यह शिकायत साइबर सेल से की है। ग्रेनो निवासी ब्रिजेश सिंह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बीते शुक्रवार को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था और उसने फाउंडेशन के तहत बच्ची की मदद करने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने 8 हजार रुपये की मदद के लिए बताए गए पते पर चेक काटकर पोस्ट कर दिया। ब्यूरो
युवती के खाते से 15 हजार निकाले
नोएडा। साइबर अपराधियों ने ओला वॉलेट की आड़ में एक इंजीनियर युवती के खाते से 15 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता को जब मैसेज आया तो होश उड़ गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस से की है। सेक्टर-19 निवासी श्रद्धा सिंह सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में बतौर इंजीनियर के रूप में कार्य करती है। सोमवार सुबह ओला वॉलेट में मनी ट्रांसफर करने के नाम पर कंपनी का मैनेजर बनकर एक युवक ने फोन किया था। उसने अपना नाम राहुल बताया था। आरोपी ने डेबिट कार्ड की कुछ डिटेल मांगी थी।