{"_id":"5b843d9442c792463e41c2e3","slug":"181535393172-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात के लिए नहीं मिली बाल कल्याण विभाग से अनुमति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भपात के लिए नहीं मिली बाल कल्याण विभाग से अनुमति
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भपात के लिए नहीं मिली बाल कल्याण विभाग से अनुमति
गुरुग्राम। पश्चिम बंगाल से किशोरी को भगाकर लाने व उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता को गर्भपात कराने की अनुमति नहीं मिली है। वह गर्भपात करवाना चाहती थी इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गर्भपात के लिए बाल कल्याण विभाग से अनुमति मांगी गई, लेकिन सोमवार तक अस्पताल प्रबंधन को विभाग से अनुमति नहीं मिली है। पुलिस ने शनिवार को ही मामला दर्ज कर इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक गांव चौमा में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था और सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्यरत था। करीब चार महीने पहले युवक किसी काम से पश्चिम बंगाल गया था। वहां से 16 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर भगा लाया था, जिसे न्यू पालम विहार क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रखा हुआ था। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया। आरोपी के शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत बजघेड़ा थाना पुलिस को दी थी।